Champions Trophy 2025: आईसीसी वनडे विश्व कप का रोमांच अभी थमा भी नहीं है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की अपडेट ने फैंस में जुनून भरना शुरू कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी साल 2025 में होने वाला है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है, ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने को लेकर फिर से विवाद छिड़ सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेगी।
एशिया कप में भी पाकिस्तान नहीं गई थी टीम इंडिया
बीसीसीआई और पीसीबी के बीच भी अकसर खटास देखने को मिलता है। वर्तमान में हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने शुरुआती दौर में भारत आने से मना कर दिया था। जब पाकिस्तान भारत आने के लिए तैयार हुआ, तो भारत वीजा ही जारी नहीं कर रहा था। इसके अलावा एशिया कप 2023 के लिए वेन्यू पाकिस्तान ही तय किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने पाकिस्तान में मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे। अब जब पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का ऐलान किया गया है, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई एक बार फिर से टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023. दक्षिण अफ्रीका को चीयर करने भारत आएंगे राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, बावुमा एंड कंपनी से रखी बस यह शर्त
10 साल से चैंपिंयस ट्रॉफी नहीं जीता है भारत
भारतीय टीम अगर पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने से इनकार करती है, ऐसे में आईसीसी एक बार फिर से भारत के मैचों के लिए अलग वेन्यू का ऐलान करेगा, जो कि पाकिस्तान से बाहर होगा। वहीं, अगर आईसीसी भारत के मैच के लिए कोई दूसरा वेन्यू नहीं देता है और बीसीसीआई भी भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने से इनकार कर देता है, इस स्थिति में भारत चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगा। बता दें कि भारत 10 साल से चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। भारत ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था।
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
16 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
49 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines