गंभीर-अगरकर के भी बॉस बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण? BCCI जल्द सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Big Role for VVS Laxman: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को BCCI ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का प्लान बना लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह रोल हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से भी बड़ा होगा.

gautam gambhir ajit agarkar vvs laxman

लक्ष्मण को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? (Image: ANI)

VVS Laxman: BCCI की सितंबर 2026 में बैठक होने वाली है, जिसमें कुछ बड़े फैसले लिए जाने हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को BCCI जल्द ही बड़ी भूमिका दे सकती है. अभी वह BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं और नए खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं. उन्हें जल्द ही BCCI का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया जा सकता है. यह गौतम गंभीर और अजीत अगरकर से भी बड़ा किरदार हो सकता है.

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

अजीत अगरकर सीनियर सिलेक्शन समिति के अध्यक्ष हैं और सितंबर में उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि BCCI उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 तक आगे बढ़ा सकता है. अब इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह BCCI के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बन सकते हैं.

विज्ञापन

वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नए खिलाड़ियों के साथ काम करते हैं और मौजूदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करते हैं. अभी तक यह साफ नहीं है कि डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनने के बाद उनकी क्या भूमिका रहने वाली है. लक्ष्मण पहले से ही सीनियर टीम के साथ CoE में काम कर रहे हैं और समय-समय पर अंतरिम हेड कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का क्या अर्थ है?

वीवीएस लक्ष्मण की डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में जिम्मेदारियां BCCI पर निर्भर करेंगी. डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में उन पर सीनियर टीम, चयनकर्ताओं, कोच, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी हो सकती है. यह खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनके भविष्य को लेकर योजना बनाने में BCCI की मदद कर सकता है. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री टीम डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं. वह कोच और टीम मैनेजमेंट के ऊपर की भूमिका में थे. कुछ वैसा ही रोल अब लक्ष्मण को भी मिलता है, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ