IND vs SL: गॉल में बल्लेबाज मचाएंगे हाहाकार या स्पिन गेंदबाजों को मिलेगी मदद? जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs SL, Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. 15 अगस्त से शुरू होने वाले इस मैच की पिच पर काफी चीजें निर्भर करने वाली हैं. आइए जानते हैं कि गॉल की पिच का कैसा हाल रहने वाला है.

ind vs sl pitch
1 / 6

IND vs SL, Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है. टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है. वह दोनों मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी दावेदारी बनाए रखना चाहेंगे. गॉल में पहला मैच होने जा रहा है और टीम का कॉम्बिनेशन पूरी तरह से पिच पर निर्भर करेगा. आज गॉल की पिच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है और टीम इंडिया कैसे कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. (Image: ANI)

विज्ञापन

गॉल की पिच कैसी रहती है?

गॉल की पिच कैसी रहती है?2 / 6

पिछले कुछ समय में गॉल की पिच पर बल्लेबाजों को सपोर्ट मिलता है. इस मैदान पर रनों की जमकर बारिश होती है और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए चीजें थोड़ी आसान रहती हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

पहले दो दिन बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

पहले दो दिन बल्लेबाजों को मिलेगी मदद3 / 6

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के शुरुआती दो दिन बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी चुनकर बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी, वहीं गेंदबाजों का लक्ष्य सही एरिया में गेंदबाजी करके विकेट झटकना होगा. (Image: ANI)

टीम इंडिया का कैसा होगा कॉम्बिनेशन?

टीम इंडिया का कैसा होगा कॉम्बिनेशन?4 / 6

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. दो दिन के बाद स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलना शुरू होगी, जिस वजह से भारतीय टीम एक अधिक स्पिनर के साथ उतर सकती है. (Image: ANI)

विज्ञापन

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?

कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?5 / 6

रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का खेलना पक्का है. मानव सुथार भी प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे, क्योंकि वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी का विकल्प दे सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग 11 की रेस में गुरनूर बरार से आगे चल रहे हैं. (Image: ANI)

टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड

टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड6 / 6

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन