IND vs SL: पहले टेस्ट में बारिश बन सकती है विलेन, जानिए गॉल के मौसम का हाल

IND vs SL, Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कि गॉल टेस्ट के पहले दिन मौसम कैसा रहने वाला है.

IND vs SL, Weather Report

पहले टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम? (Image: ANI)

IND vs SL, Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला अहम रहने वाला है. भारत को हर एक मैच जीतने की कोशिश करनी है. श्रीलंका समुद्र से घिरा हुआ है, जिस वजह से वहां कभी भी बारिश हो सकती है. गॉल में होने वाले पहले टेस्ट पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के पहले दिन के मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसा है गॉल का मौसम?

15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. गॉल टेस्ट के पहले दिन बारिश की 82% संभावना जताई जा रही है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, गॉल में मैच के दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और तूफान की संभावना 24% है.

विज्ञापन

पूरे दिन लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश हो सकती है और 64% तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह बारिश की संभावना ज्यादा है लेकिन दोपहर में गॉल का मौसम ठीक हो जाएगा. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर में बारिश होने का चांस लगभग 25% है. गॉल टेस्ट के पहले दिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है.

विज्ञापन

कब शुरू होगा IND vs SL मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में होने वाला पहला टेस्ट मैच सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान 9:30 बजे टॉस के लिए आएंगे. गॉल की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है. ऐसे में दोनों टीमें अधिक स्पिन गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतर सकती हैं.

भारत vs श्रीलंका, हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से टीम इंडिया को 22 में जीत मिली है. 7 मुकाबलों में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है. उनके बीच 17 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया का साफ तौर पर श्रीलंका के खिलाफ दबदबा रहा है और वह इसे जारी रखना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ