BAN vs IRE Tour: इन दिनों क्रिकेट मैचों की भरमार है. इस बीच फैंस के लिए एक और गुड न्यूज आई है, क्योंकि अगले महीने 2 टीमों के बीच टेस्ट और टी20 सीरीज खेली जाएगी. ये दो टीमें बांग्लादेश और आयरलैंड हैं. आयरलैंड की टीम बांग्लादेश दौर पर आ रही है, जहां पहले टेस्ट सीरीज होगी और फिर टी20 मैच खेले जाएंगे. 5 अक्टूबर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB)ने जानकारी दी है. बोर्ड की तरफ से बताया गया कि आयरलैंड की टीम 6 नवंबर को बांग्लादेश दौरे पर पहुंचेगी. इस दौरे में 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे.
आयरलैंड के बांग्लादेश टूर की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी. पहला टेस्ट मैच 11 नवंबर से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होगा. इस सीरीज में बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेल सकते हैं.
टी20 सीरीज के मैच कहां होंगे?
टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें चटगांव जाएंगी, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर और तीसरा 2 दिसंबर को होना है. ये तीनों मुकाबले बीर श्रेष्ठ शहर फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे. अब फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है.
दोनों टीमों के लिए अहम होगा ये दौरा
बांग्लादेश टीम ने आखिरी बार जून में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 1-0 से हार झेलनी पड़ी थी. इस समय बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है, जबकि आयरलैंड टीम ने फरवरी में जिम्बाब्वे को टेस्ट में 63 रन से हराया था, लेकिन सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-0 से हार गई थी. कुल मिलाकर, यह दौरा दोनों टीमों के लिए बहुत अहम रहेगा.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के 3 प्लेयर्स का आईपीएल 2026 में दिख सकता है जलवा, बल्ले-गेंद से किया कमाल
Team India first ODI captain: टीम इंडिया ने किसके खिलाफ खेला था पहला वनडे, कौन बना था कप्तान?
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
33 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines