UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के 3 प्लेयर्स का आईपीएल 2026 में दिख सकता है जलवा, बल्ले-गेंद से किया कमाल

Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में देहरादून वॉरियर्स फाइनल में तो जगह नहीं बना पाई लेकिन टीम के 3 खिलाड़ियों ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके चलते इन 3 खिलाड़ियों की आईपीएल 2026 में किस्मत खुल सकती है.

dehradun warriors

dehradun warriors

Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 5 अक्टूबर को हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास और नैनीताल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस सीजन पहले और दूसरे पायदान पर रही, जिसके चलते उनको फाइनल का टिकट मिला. वहीं दूसरी तरफ देहरादून वॉरियर्स की टीम फाइनल तक पहुंचने से रह गई. एलिमिनेटर मैच में हारने के साथ ही देहरादून वॉरियर्स की टीम का सफर उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में खत्म हो गया. हालांकि टीम के 3 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने इस सीजन बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते आईपीएल 2026 में इन तीनों खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है.

विज्ञापन

संस्कार रावत

देहरादून वॉरियर्स के बल्लेबाज संस्कार रावत का प्रदर्शन उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में कमाल का रहा. उन्होंने इस सीजन में 7 मैच खेले, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए संस्कार रावत ने 297 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा. वहीं यूपीएल 2025 में संस्कार रावत ने 17 छक्के और 30 चौके लगाए. आईपीएल 2026 में कोई न कोई फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी पर दांव खेल सकती है.

विज्ञापन

मयंक मिश्रा

देहरादून वॉरियर्स के गेंदबाज मयंक मिश्रा के लिए भी उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 काफी अच्छा रहा. उन्होंने इस सीजन 7 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट चटकाए. इस सीजन उन्होंने 27 ओवर डाले. इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन देकर 2 विकेट लेना रहा. ऐसे में इस खिलाड़ी को भी आईपीएल 2026 में खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

नवीन कुमार सिंह

देहरादून वॉरियर्स के गेंदबाज नवीम कुमार सिंह ने भी इस सीजन कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. इस सीजन नवीन ने 5 मैचों में गेंदबाजी की और उनके नाम 5 मैचों में 10 विकेट दर्ज रहे. इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 29 रन देकर 3 विकेट लेना रहा. जिसके चलते आईपीएल 2026 में इस खिलाड़ी की किस्मत खुल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ