ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने है। मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का बल्ला जमकर चला। वह अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 74 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। बाबर की इस उम्दा पारी के लिए उनकी जमकर सराहना हो रही है।
हालांकि, मैदान में उन्होंने कुछ ऐसा कार्य भी किया, जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी। बाद में जब देखा गया तो उनके जूते का फीता खुला हुआ था। उन्होंने निचे झुककर उसे सही करना शुरू किया। पर वह सही नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में मोहम्मद नबी ने आगे बढ़कर उनकी मदद करनी चाही तो उन्होंने साफ मना कर दिया। यही नहीं उन्होंने मुंह भी फेर लिया। हालांकि, इसके बावजूद नबी ने दोस्ताना रवैया बनाए रखा और उनकी पीठ पर हाथ थपथपाते हुए आगे बढ़ गए।
यह भी पढ़ें- 18 साल की उम्र में अफगान खिलाड़ी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के क्लब में हो गया शामिल
चेन्नई में 282 रन बनाने में कामयाब रही अफगानिस्तान:
चेन्नई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 74 रन का योगदान दिया। उनके अलावा अब्दुल्ला शफीक पारी का आगाज करते हुए 58 रन बनाने में कामयाब रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शादाब खान और इफ्तिखार अहमद क्रमशः 40-40 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines