Australia Announced Squad: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करने वाली है. इसके बाद कंगारू टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL को प्राथमिकता देते हुए कई बड़े खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के स्क्वाड में जगह नहीं दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साथ तीन स्क्वाड का ऐलान किया है और ऐसा लग रहा है कि वो अपनी B टीम के साथ उतर रहे हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 30 मई से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. IPL 2026 खत्म होने से पहले यह सीरीज शुरू हो जाएगी और कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं. हालांकि, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए IPL छोड़ना नहीं पड़ेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की बड़े खिलाड़ियों को सीरीज में लाने की मांग को एक तरह से ठुकरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए स्क्वाड में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस को जगह नहीं दी है, क्योंकि यह सभी खिलाड़ी IPL में व्यस्त हैं.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जम्पा.

---विज्ञापन---

तारीख मैच मैच नंबर जगह
30 मईपाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलियापहला वनडेरावलपिंडी
2 जूनपाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलियादूसरा वनडेलाहौर
4 जूनपाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलियातीसरा वनडेलाहौर

ये भी पढ़ें:- श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के टी20 कप्तान, तो इन 4 खिलाड़ियों की विदाई पक्की! खराब फॉर्म बनेगी कारण?

---विज्ञापन---

बांग्लादेश के खिलाफ भी स्क्वाड का ऐलान

ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 जून से बांग्लादेश का दौरा करने वाली है. दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद टी20 सीरीज होगी. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए भी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जम्पा.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा.

तारीख मैच मैच नंबर/फॉर्मेटजगह
9 जून 2026बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियापहला वनडेढाका
11 जून 2026बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियादूसरा वनडेढाका
14 जून 2026बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियातीसरा वनडेढाका
17 जून 2026बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियापहला टी20Iचट्टोग्राम
19 जून 2026बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियादूसरा टी20Iचट्टोग्राम
21 जून 2026बांग्लादेश vs ऑस्ट्रेलियातीसरा टी20Iचट्टोग्राम

ये भी पढ़ें:- MI के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किस पर फोड़ा IPL 2026 से बाहर होने का ठीकरा? RCB के खिलाफ हार के बाद छलका दर्द