MI के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किस पर फोड़ा IPL 2026 से बाहर होने का ठीकरा? RCB के खिलाफ हार के बाद छलका दर्द

Suryakumar Yadav Statement on Loss: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस बाहर हो चुकी है. RCB के खिलाफ उन्हें 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ बड़ी बातें कही हैं.

Suryakumar Yadav MI (3)
1 / 6

Suryakumar Yadav Statement on Loss: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस का पत्ता कट गया है. RCB के खिलाफ रायपुर में मिली हार के बाद MI की टीम बाहर हो चुकी है. उनके लिए यह सीजन निराशाजनक साबित हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच अंतिम गेंद तक गया और वो इसे अपने पक्ष में नहीं कर पाए. हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद निराश नजर आए. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और आखिरी ओवर की गेंदबाजी को हार और MI के IPL 2026 से बाहर होने का कारण बताया.

विज्ञापन

RCB ने 2 विकेट से जीता मैच

RCB ने 2 विकेट से जीता मैच2 / 6

MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में RCB ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन लगातार विकेट गंवाते रहे. आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया.

विज्ञापन

बावा को आखिरी ओवर देने पर क्या बोले सूर्या?

बावा को आखिरी ओवर देने पर क्या बोले सूर्या?3 / 6

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि राज अंगद बावा प्रैक्टिस सेशन में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. इसी वजह से उन्हें आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने कहा, 'राज अंगद बावा सीजन में लगातार अच्छी तरह अभ्यास कर रहे थे और जब हमने उन्हें देखा, तो वो एक प्रभावशाली ऑलराउंडर नजर आ रहे थे. इसी वजह से हम उनके साथ एक-दो ओवर के लिए गए. उन्होंने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी निभाई और लगभग काम कर दिया था.'

'बल्लेबाजी में MI पिछड़ गई'

'बल्लेबाजी में MI पिछड़ गई'4 / 6

सूर्यकुमार यादव का मानना है कि MI के बल्लेबाजी क्रम ने 10-15 रन कम बनाए. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे थे. हमने गलत समय पर विकेट गंवा दिए. नमन धीर और तिलक वर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदार था.'

विज्ञापन

MI के बाहर होने पर छलका दर्द

MI के बाहर होने पर छलका दर्द5 / 6

सूर्यकुमार यादव ने MI के IPL से बाहर होने पर कहा, 'मुझे लगता है कि हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं. हमने अपना सबसे बेहतरीन देने की कोशिश की और जब भी मौका मिलेगा, हम ऐसा ही करेंगे. हमें इस स्थिति में रहने की आदत नहीं है और इसे झेलना आसान नहीं होगा.'

'अगले सीजन में करेंगे वापसी'

'अगले सीजन में करेंगे वापसी'6 / 6

सूर्यकुमार यादव ने अगले सीजन में MI की मजबूत वापसी का दावा किया. उन्होंने कहा, 'हमें इस सीजन काफी कुछ सीखने को मिला और हम अगले साल बेहतर तरीके से वापसी करेंगे.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन