Shreyas Iyer Hardik Pandya Suryakumar yadav

श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के टी20 कप्तान, तो इन 4 खिलाड़ियों की विदाई पक्की! खराब फॉर्म बनेगी कारण?

Shreyas Iyer: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में कुछ बदलाव हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान होंगे. अगर अय्यर को कप्तानी मिलती है, तो खराब फॉर्म से जूझ रहे कुछ खिलाड़ियों का पत्ता भी कट सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Shreyas Iyer: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया नए सिरे से शुरुआत कर सकती है. BCCI ने 2028 के टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए नई योजना बनानी शुरू कर दी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब दो साल बाद होने वाले टूर्नामेंट पर BCCI का ध्यान है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को अगला कप्तान बनाया जा सकता है. इसके बाद टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं और कुछ खिलाड़ियों की विदाई भी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

टीम इंडिया से बाहर होंगे 4 बड़े खिलाड़ी?

श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद सिलेक्टर्स फॉर्म को देखते हुए मौजूदा टी20 टीम से कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं. सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का हो सकता है, जो IPL 2026 में बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है. कुलदीप यादव भी IPL 2026 में खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उनका भी टीम से पत्ता कट सकता है. मौजूदा फॉर्म के आधार पर इन चारों खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ