AUS vs PAK: पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसके लिए पाक टीम पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम की कैनबरा एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी।
इन तस्वीरों में पाक टीम के खिलाड़ीयों अपना सामान खुद लोड करते हुए देखा गया था। जिसको लेकर पाक टीम के खिलाड़ियों की खूब किरकिरी हुई थी। सोशल मीडिया पर पाक टीम को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया। जिसके बाद अब पाक टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इसके पीछे की असली वजह बताई है।
ये भी पढ़ें:- धोनी घोड़े पर लुटा रहे थे प्यार, लेकिन जानवर करने लगा गंदी हरकत, माही को बोलना पड़ा…
खुद सामान लोड करने की शाहीन ने बताई वजह
रविवार को मीडिया से बात करते हुए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने खुलासा किया कि टीम को लगभग 30 मिनट में अपनी अगली फ्लाइट पकड़नी थी, वे केवल समय बचाने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे थे।
कैनबरा में पाकिस्तान के पहले अभ्यास सत्र से पहले शाहीन ने कहा, “हमारे पास अपनी अगली उड़ान पकड़ने के लिए केवल 30 मिनट थे और हमने मदद की क्योंकि वहां सिर्फ दो लोग थे। हम इसे जल्दी पूरा करना चाहते थे और समय बचाना चाहते थे। हम इस टीम को एक परिवार कहते हैं और एक परिवार के रूप में उनकी मदद करते हैं।”
ऑस्ट्रेलिया में आज तक टेस्ट सीरीज नहीं जीती पाक टीम
बता दें, इन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। यहां पाक टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में पाक टीम नए कप्तान, नए कोच के साथ मैदान पर उतरने वाली है। पाक टेस्ट टीम का कप्तान अब बाबर आजम की जगह शान मसूद को बनाया गया है। वनडे विश्व कप 2023 में पाक टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम से लेकर बोर्ड तक में बदलाव देखने को मिले है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
36 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines