Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप में ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर 4 के मैच खेले जा रहे हैं. पहला मुकाबला श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसमें लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश ने धमाकेदार जीत हासिल की. इस सीजन कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन ग्रुप स्टेज में 4 टीमें बाहर हो गई थीं. अब बची हुई चार टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टक्कर हो रही है.
सुपर 4 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेंगी और टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच फाइनल होगा. सुपर 4 के पहले मैच के बाद प्वाइंट टेबल में बांग्लादेश नंबर एक पर आ चुकी है, जबकि हारने वाली श्रीलंका सबसे नीचे है
सुपर 4 की प्वाइंट टेबल में बांग्लादेश टॉप पर
सुपर-4 के इस पहले मुकाबले में जीत दर्ज करते ही बांग्लादेश ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है. उसे दो अंक मिल चुके हैं. दूसरे पर भारत, तीसरे पर पाकिस्तान और श्रीलंका चौथे पर है. मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे, बांग्लादेश ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया.
सुपर 4 में अगला मैच किसका?
अब सुपर-4 में 21 सितंबर यानी आज दूसरा मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच होना है. वहीं श्रीलंका अपना अगला मैच 23 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जबकि बांग्लादेश की टक्कर 24 सितंबर को भारत से होगी. 25 सितंबर को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच तय है. वहीं 26 सितंबर को श्रीलंका और भारत आमने-सामने होंगे.
फाइनल किन 2 टीमों के बीच होगा?
सुपर 4 में कुल 4 टीमें हैं. सभी को 3-3 मैच खेलना है. आखिर में जो भी टीमें टॉप-2 पर फिनिश करेंगी वो फाइनल में भिड़ेंगी. फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: Who is Mithun manhas: कौन हैं मिथुन मन्हास? जिन्हें BCCI की कमान मिलना लगभग तय, दिल्ली से है खास कनेक्शन
IND vs PAK: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से पाकिस्तान को लगता है ‘डर’! गेंद और बल्ले से मचाता है गदर
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
2 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
3 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
3 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
4 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
5 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे
5 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
5 hrs agoIND vs WI: एमएस धोनी के बराबर पहुंचे केएल राहुल, शतक लगाने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ा
6 hrs ago6 छक्के-5 चौके… युवराज सिंह ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खोल दिए धागे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines