Asia Cup 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। बीसीसीआई द्वारा सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसके बाद 17 सदस्यीय स्कवॉड घोषित किया गया। मीटिंग खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कांफेंस की और टीम की कई परेशानियों पर अपने जवाब रखे। जिसमें से नंबर 4 की समस्या का भी जिक्र था। इसका कप्तान ने सटीक जवाब दिया।
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी नंबर 4 पोजिशन को लेकर बनी हुई है। इसमें टीम ने कई प्रयास किए हैं लेकिन अब तक कोई सफल नहीं हुआ है। एशिया कप के लिए घोषित टीम में कई खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि इस पोजिशन पर खेल सकते हैं। इसमें श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रिजर्व में मौजूद संजू सैमसन भी दावेदार हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल भी इस पोजिशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात
नंबर 4 पोजिशन को लेकर जब रोहित से पूछा गया तो उन्होंने किसी भी खिलाड़ी का नाम स्पष्ट रुप से साफ नहीं किया। कप्तान ने कहा कि “सिर्फ एक पोजिशन से मैच नहीं जीत सकते। नंबर चार का बैटर आपको अकेले मैच नहीं जिता सकता। हमको नंबर 4, 5, 6 और 7 के बल्लेबाजों को भी मैच फिनिश करने की भूमिका दी जाती है। अक्षर को भी नंबर चार पर इस्तेमाल किया, हमने काफी चीजें एक्सपेरिमेंट की, लेकिन कोई अच्छा नतीजा नहीं निकला। वर्ल्ड कप से पहले 9 मैच हमारे पास हैं और इन सबको मौका मिलेगा।” रोहित के बयान से ये साफ है कि टीम नंबर 4 पर अभी भी एक्सपरिमेंट करने को तैयार है।
एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (वीसी), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा।
(https://mrbonespumpkinpatch.com)
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
11 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
30 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
59 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines