हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: फैन की 'बदतमीजी' पर भिड़ गए मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा ने कराया शांत, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशेज सीरीज के तहत इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच लगभग हर मुकाबला कांटे का होता है। सालों से चली आ रही इस कड़ी प्रतियोगिता के बीच दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमी भी उत्साहित हो जाते हैं। फिर मैदान पर कई बार क्रिकेटर्स और प्रशंसकों के बीच बहस भी सामने आती है। लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

बोरिंग कहकर चिढ़ाने लगा दर्शक

तीसरे दिन के खेल के बाद जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान से ड्रेसिंग रूम में वापस जाने लगी तो इंग्लैंड का एक प्रशंसक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर चिल्लाने लगा। वह खिलाड़ियों को कुछ न कुछ कहकर चिढ़ाने लगा। इस बीच जब उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन लौटने लगे तो उस फैन ने उनसे ‘बोरिंग’ कहा। जिस पर लाबुशेन बुरी तरह भड़क गए। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है।

बुरी तरह भड़क गए लाबुशेन 

वीडियो में दिखा कि जैसे ही लाबुशेन और ख्वाजा ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगते हैं तो एक फैन उन्हें ‘बोरिंग’ कहकर चिढ़ाने लगता है। जिस पर लाबुशेन तुरंत पलटते हैं और उससे सीटी बजाकर पूछने लगते हैं- क्या कहा तुमने? इसके बाद ख्वाजा ने उस फैन से शांत रहने को कहा। फिर फैन ने लाबुशेन से माफी मांगी, लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। लाबुशेन ने आगे कहा- तुम ऐसा सभी के साथ करने वाले थे। इसके बाद ख्वाजा लाबुशेन को पकड़कर ले गए। हालांकि इस फैन के कमेंट कम नहीं हुए। उसने बाद में आने वाले खिलाड़ियों को भी इसी तरह चिढ़ाया।

विज्ञापन

https://twitter.com/pat_mccormickk/status/1685569963548151808

किया जा सकता है बैन 

संभवतः फैन ने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्कोरिंग रेट पर कटाक्ष किया। इंग्लैंड ने 4.61 पर स्कोर किया था जोकि ऑस्ट्रेलिया की 3.20 रन रेट से काफी तेज है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में एमसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन चाय के समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया था। फैन की बदतमीजी के मामले में उसे मैचों से बैन किया जा सकता है।

विज्ञापन

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 384 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 249 रन की जरूरत है। डेविड वॉर्नर 58 और उस्मान ख्वाजा 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल मैच बारिश की वजह से रुका हुआ है। देखना होगा कि इंग्लैंड इस मैच में किस तरह वापसी करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola