नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में शुक्रवार से एशेज सीरीज 2023 की शुरुआत हुई। इंग्लैंड ने बैजबॉल अंदाज में ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद उसके 5 विकेट 176 रन के अंदर आउट हो गए। 32 रन बनाकर खेल रहे हैरी ब्रूक तो इस अंदाज में आउट हुए कि यकीन करना मुश्किल हो गया।
38वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 38वें ओवर में देखने को मिला। नाथन ल्योन ने दूसरी गेंद डाली तो ब्रूक ने लेग स्टंप पर टर्न होकर जा रही गेंद से बचने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए उछल गई। इधर बॉल को उछलता देख विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उसे कैच करने के लिए नजरें जमा लीं, लेकिन ये क्या?
https://twitter.com/englandcricket/status/1669701240643784704
नीचे गिरी बॉल और स्टंप पर रखीं गिल्लियां उड़ाते हुए निकल गई बाहर
बॉल कैरी की उम्मीद से काफी दूर बल्लेबाज ब्रूक के पास जाकर गिरी, जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया, ये स्टंप की ओर मुड़ी और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस तरह ब्रूक की किस्मत ने धोखा दिया और ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा मेहनत किए बिना ही बड़ा विकेट मिल गया। ब्रूक का ये विकेट चर्चा का विषय बन गया है। मैच के स्कोर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल जो रूट और जॉनी बेयरस्टो अच्छी बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
26 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
37 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines