Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में 28 जून 2023 से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के दिग्ग्ज बल्लेबाज और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मौजूद मार्नस लाबुशेन चोटिल हो गए हैं। उनका इस मैच में खेलना तय नहीं है।
ऐसे चोटिल हुए लाबुशेन
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने दूसरे एशेज 2023 टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे में चिंता पैदा कर दी, जब लॉर्ड्स में नेट सेशन के दौरान उनके हाथ में दर्दनाक चोट लग गई। लाबुशेन की उंगली में चोट लग गई जब वह और स्टीव स्मिथ दोनों शनिवार को नेट सत्र में हिस्सा ले रहे थे। लाबुशेन और स्मिथ के अलावा, टीम के रिजर्व खिलाड़ी मौजूद थे और उन्हें कोचिंग स्टाफ से थ्रोडाउन मिला।
चोट लगने के बाद वे बुरी तरह से दर्द में थे और अचानक मैदान पर बैठ गए। इसके बाद डॉक्टर ने उनकी उंगली को चेक किया। जिसके बाद वे मैदान से चले गए। हालांकि वे बाद में खेलने के लिए आए लेकिन लय में नजर नहीं आ रहे थे। वे अगले मैच में खेलेंगे कि नहीं इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
मार्नस लाबुशेन का टेस्ट रिकॉर्ड
मार्नस लाबुशेन ने अब तक 39 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 3474 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 10 शतक और 15 अर्धशतक भी जड़े हैं। लाबुशेन ने इंग्लैंड में 6 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 433 रन बनाए हैं। उनकी स्टीव स्मिथ के साथ जोड़ी काफी शानदार है। दोनों ही मिलकर खूब रन बनाते हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
13 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
22 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines