नई दिल्ली: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में कई विवाद भी सामने आए। एक विवाद चौथी पारी के दौरान जॉनी बेयरस्टो के विकेट को लेकर भी बढ़ा। जिसके बाद एक बार फिर ‘खेल भावना’ पर चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले पर भारत के दिग्गज क्रिकेटरों की अलग-अलग राय सामने आई है।
हमें खेल की समझ को लेकर खिलाड़ी की तारीफ करनी चाहिए
स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट कर कहा- हमें एक तथ्य को स्पष्ट रूप से समझना चाहिए। टेस्ट मैच में कीपर कभी भी इतनी दूर से स्टंप्स पर गेंद नहीं मारेगा, जब तक कि उसने या उसकी टीम ने बल्लेबाज के क्रीज छोड़ने के पैटर्न पर ध्यान नहीं दिया हो। बेयरस्टो की तरह गेंद छोड़ने के बाद ऐसा ही महसूस किया गया। हमें खेल की समझ को लेकर खिलाड़ी की तारीफ करनी चाहिए, न कि खेल भावना की दुहाई देनी चाहिए।
https://twitter.com/ashwinravi99/status/1675522812927246341
वहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस मामले पर अलग राय रखी। उन्होंने कहा- हैलो स्लेजर्स…क्या खेल भावना का तर्क आप पर लागू होता है या यह सिर्फ भारतीयों के लिए है?
https://twitter.com/GautamGambhir/status/1675531239095402496
इस तरह हुआ था विवाद
मैच के दौरान 52वें ओवर में बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन की सिर के ऊपर से जाती गेंद को छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने क्रीज पर पैर रगड़ा और फिर आगे बढ़ गए। उन्हें क्रीज से आगे जाते देख ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने तुरंत बॉल को अंडर आर्म थ्रो कर गिल्लियां बिखेर दीं। ये नजारा देख बेयरस्टो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। हालांकि थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। बेयरस्टो के इसी विकेट पर खेल भावना को लेकर बहस शुरू हो गई। वहीं पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलियन टीम के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा- ”आइए ये बात फिर से कहें- खेल के नियमों के भीतर जो कुछ भी है वह संभवतः खेल भावना के खिलाफ नहीं हो सकता है।”
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
48 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
49 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines