हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: नागपुर में आया अभिषेक का तूफान, कीवी टीम के खिलाफ जड़ा सबसे तेज शतक, राहुल का रिकॉर्ड चकनाचूर

Abhishek Sharma IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बल्ले से जमकर तबाही मचाई. 35 गेंदों की अपनी पारी में बाएं हाथ के बैटर ने 8 सिक्स जमाए और कीवी टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया.

विज्ञापन
Abhishek Sharma scored fastest fifty against New zealand

Abhishek Sharma IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा बल्ले से जमकर कोहराम मचाया. नागपुर के मैदान पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला.

अभिषेक ने अपना खाता ही सिक्स के साथ खोला और न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया. संजू सैमसन और ईशान किशन के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद अभिषेक की आतिशी बैटिंग जारी रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से यह सबसे तेज अर्धशतक भी है.

अभिषेक ने मचाया कोहराम

टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन 2 चौके जमाने के बाद 10 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद ईशान किशन भी 8 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, अभिषेक के ऊपर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. चौके से ज्यादा अभिषेक छक्कों में डील करते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, मुंबई इंडियंस से मांगनी पड़ी मदद! 

अभिषेक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया. बाएं हाथ के बैटर के आगे न्यूजीलैंड का मजबूत बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया. अभिषेक ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक ने केएल राहुल का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है. राहुल ने 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी. इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 25 गेंदों से कम में फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अभिषेक टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 8वीं बार करके दिखाया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola