IPL के बीच चेतेश्वर पुजारा का कमाल, टीम को दिलाई शानदार जीत

Cheteshwar Pujara Sussex: भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाई।

Cheteshwar Pujara Sussex

Cheteshwar Pujara Sussex

Cheteshwar Pujara Sussex: आईपीएल के बीच टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने कमाल कर दिया है। पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 टूर्नामेंट खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने अपनी टीम ससेक्स को शानदार जीत दिलाई। ग्लूस्टरशायर और ससेक्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 12वें मैच में पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया।

विज्ञापन

पहली पारी में शतक से चूके

पुजारा ने पहली पारी में चौथे स्थान पर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 219 मिनट तक बल्लेबाजी की। पुजारा ने 148 गेंदों में 8 चौके जड़कर 86 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूक गए। उन्हें रनआउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। ग्लूस्टरशायर की पहली पारी में 417 रन बनाने के बाद ससेक्स ने पहली पारी में 479 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मैदान पर डटे रहे पुजारा, जीत दिलाकर लौटे

इसके बाद ग्लूस्टरशायर की टीम दूसरी पारी में महज 205 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स की टीम के 6 विकेट 115 रन पर आउट हो गए। हालांकि पुजारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 126 मिनट तक बल्लेबाजी की और 102 गेंदों में 5 चौके जड़ नाबाद 44 रन बनाए। इस शानदार पारी के साथ ससेक्स ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया। ससेक्स के लिए चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने पिछले साल ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शतक जड़ा था।

विज्ञापन

आईपीएल खेल चुके हैं पुजारा

बता दें कि पुजारा को टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता है। वे अब आईपीएल नहीं खेलते। पुजारा 2010 से 2014 तक लगातार आईपीएल खेले। बाद में वह इससे बाहर हो गए। पुजारा ने आईपीएल में 30 मैचों में 390 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.25 का था। टेस्ट एक्सपर्ट ने आखिरी बार लीग के 2014 संस्करण में आईपीएल खेला था और तब से वह अनसोल्ड रहे हैं। वह सीएसके टीम का हिस्सा थे। पुजारा ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून 2023 को खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ