T20 WC 2024: कनाडा ने भी कर दिया स्क्वाड जारी, देखें किन घातक खिलाड़ियों को मिला मौका

Canada Released Squad For T20 WC 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर कनाडा ने भी अपनी टीम का स्क्वाड जारी कर दिया है। इस टीम को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विश्व कप में फिर से उलटफेर होने वाला है।

Canada Released Squad For T20 World Cup 2024 See Whole Team

Canada Released Squad For T20 World Cup 2024 See Whole Team

Canada Released Squad For T20 WC 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप के मद्देनजर फैंस खुशी से झूम रहे हैं। सिर्फ 2 दिन के भीतर करीब-करीब सभी टीमों ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। फैंस को भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर भी बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार बीसीसीआई ने फैंस को इंतजार का फल दे दिया है। इस कड़ी में कनाडा ने भी अपनी टीम का स्क्वाड जारी कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। कनाडा भी काफी अच्छी टीम है और जब आप इसका का स्क्वाड देखिएगा, तो लगेगा कि इस विश्व कप में भी कई उलटफेर हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप 2023 में हुए थे कई उलटफेर

कनाडा ने 2 माई को अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2023 के दौरान देखने को मिला था कि नीदरलैंड ने उलटफेर कर बड़ी टीमों को मात दी थी। इसके अलावा अफगानिस्तान ने तो कई बड़ी टीमों को हार का स्वाद चखाया था। इस बार कनाडा ने विश्व कप को लेकर जो स्क्वाड जारी किया है, उसे देखकर भी कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि फिर से विश्व कप में उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। कनाडा की टीम विश्व कप साद बिन जफर की अगुवाई में खेलने वाली है।

विज्ञापन

कनाडा टीम का विश्व कप के लिए स्क्वाड

साद बिन जफर (कप्तान), एरोन जॉनसन, दिलोन हेइलिगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल ताथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान, श्रेयस मोव्वा। रिजर्व: तजिंदर सिंह, आदित्य वरदराजन, अम्मार खालिद, जतिंदर मथारू, परवीन कुमार

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी ग्रुप

Group A- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए।
Group B- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
Group C- न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, यूगांडा, पीएनजी।
Group D- साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, श्रीलंका, नेपाल।

विज्ञापन

कब-कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? (ग्रुप मैच)

विज्ञापन

5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
12 जून- भारत बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क
15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ