RCB vs CSK: फैन को टिकट खरीदने पर हुआ 3 लाख का नुकसान, पुलिस ने दर्ज किया केस

IPL 2024 RCB vs CSK: आरसीबी-सीएसके मैच का टिकट खरीदते वक्त एक फैन को 3 लाख रुपये का चूना लगने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने आगाह किया है कि किसी भी तरह के फर्जी लिंक पर क्लिक न करें।

RCB vs CSK IPL 2024

RCB vs CSK IPL 2024

IPL 2024 RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में सबसे बड़ा मुकाबला 18 मई को खेला जाना है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें भिड़ेंगी। इस हाईप्रोफाइल मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज है। धोनी और कोहली को एक मैच में देखने के लिए एक-एक टिकट के लिए मारामारी हो रही है। ब्लैक में भी टिकट बेचे जाने की बात सामने आई है। वहीं कुछ लोग इसी क्रेज का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला बेंगलुरु से सामने आया है।

विज्ञापन

3 लाख रुपये का चूना

बेंगलुरु में एक फैन को टिकट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपये का नुकसान हो गया। फैन ने इंस्टाग्राम पर आए लिंक के जरिए टिकट खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन यही उसे इस कदर भारी पड़ी कि पहले हजारों फिर लाखों रुपये गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार, फैन को 3 टिकट लेने थे। जिसके लिए उसने 7900 रुपये का पेमेंट किया। हालांकि पेमेंट करने के बावजूद उसे टिकट नसीब नहीं हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

फर्जी लिंक पर न करें क्लिक

फैन ने जब टिकट की जानकारी मांगी तो उससे दोबारा हजारों रुपये मांगे गए। फिर एक-एक कर उसके अकाउंट से 3 लाख रुपये उड़ा दिए। बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। बेंगुलुरु पुलिस को इसके साथ ही एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। पुलिस ने फैंस को टिकट खरीदते समय सावधानी बरतने या इस तरह के किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के प्लेऑफ नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। सीएसके के पास 14 अंक और आरसीबी के पास 12 अंक हैं। यदि आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे बड़े अंतर से सीएसके को हराना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ