IPL 2024: 'प्रैक्टिस में जीत रहा हूं, मैच में नहीं...', खुलकर सामने आया रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव

Ruturaj Gaikwad Toss: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अब तक 10 में से 9 टॉस हार चुके हैं। उन पर इसका दबाव साफ नजर आया। गायकवाड़ इसके लिए बेबस नजर आए।

Ruturaj Gaikwad CSK

Ruturaj Gaikwad CSK

Ruturaj Gaikwad Toss: चेन्नई सुपर किंग्स को गुरुवार को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के 49वें मुकाबले में सीएसके को पंजाब किंग्स ने शिकस्त दी। इस मैच में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ एक बार फिर टॉस हार गए। गायकवाड़ लगातार टॉस हार रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में से सिर्फ एक मैच में ही टॉस जीता है। पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वे टॉस हार गए। अब लगातार हार रहे टॉस पर रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

”प्रैक्टिस में जीत रहा हूं, लेकिन मैच में नहीं”

गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा- मैंने टॉस के लिए बहुत प्रैक्टिस की है। मैं प्रैक्टिस में जीत रहा हूं, लेकिन मैच में नहीं जीत पा रहा हूं। रुतुराज की बेबसी का आलम ये था कि उन्होंने बाद में कहा- क्या करें? मैं टॉस के समय वास्तव में दबाव में हूं। उतना खेल में नहीं हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिच अच्छी नहीं थी

गायकवाड़ ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो हम 50-60 रन कम थे। जब हम पहले बल्लेबाजी करने आए तो पिच बहुत अच्छी नहीं थी। इसी के साथ ओस भी थी। इस पिच पर 180 रन बनाना भी काफी मुश्किल लग रहा था।

विज्ञापन

स्टार गेंदबाजों के चोटिल होने से नुकसान

गायकवाड़ ने आगे कहा- पिछले मैच में भी हम काफी हैरान थे कि हम इतने अंतर से जीतेंगे। हालांकि इस पर हमारा कंट्रोल नहीं है। हम पहली पारी में थोड़ा बेहतर बल्लेबाजी कर सकते हैं। मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे की चोट पर उन्होंने कहा- यह वाकई बड़ी समस्या है। जब आप विकेट लेना चाहते हैं और केवल दो गेंदबाज होते हैं, तो मुश्किल होती है। ओस के कारण स्पिनरों का सवाल ही नहीं उठता था। इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ