IPL 2024: बारिश ने बदले प्लेऑफ के सभी समीकरण, SRH क्वालीफाई, RCB की बढ़ी टेंशन

IPL 2024 SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके बाद SRH ने Playoff के लिए क्वालीफाई कर लिया।

SRH vs GT IPL 2024

SRH vs GT IPL 2024

IPL 2024 SRH vs GT: आईपीएल के मैचों में हो रही बारिश ने प्लेऑफ के समीकरण बदल दिए हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस (SRH vs GT) के बीच हुए मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिए गए। इसका फायदा सनराइजर्स हैदराबाद को हुआ है। हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि उसके पास 12 ही अंक हैं।

विज्ञापन

सीएसके को हुआ नुकसान

इस मैच के बाद सनराइजर्स पॉइंट्स टेबल में 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को नुकसान हुआ है। वह तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 14 अंक हैं। वहीं सनराइजर्स को एक पॉइंट मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स  की उम्मीद भी पूरी तरह से खत्म हो गई है। वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। अब आरसीबी और सीएसके के बीच 18 मई को होने वाला मैच निर्णायक हो गया है क्योंकि इसी मैच से प्लेऑफ की चौथी टीम का पता चलेगा।

विज्ञापन

आरसीबी की टेंशन बढ़ी

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर आरसीबी की टेंशन बढ़ी हुई है। उसे हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। वर्ना उसकी सभी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। न सिर्फ उसे इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट (NRR) को बेहतर करने के लिए बड़े अंतर से सीएसके को हराना होगा। अगर आरसीबी सीएसके को 18 से ज्यादा रन या फिर 11 से ज्यादा बॉल बाकी रहते हरा दे, तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसा न होने पर आरसीबी जीत के बावजूद प्लेऑफ से बाहर हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बारिश से आरसीबी को होगा नुकसान

यदि इस मुकाबले में भी बारिश हो जाती है तो आरसीबी बिना खेले ही बाहर हो जाएगी क्योंकि उसे महज 13 अंक ही हासिल हो पाएंगे। वहीं सीएसके को प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो उसे आरसीबी को हराना होगा। या फिर ये उम्मीद करनी होगी कि मैच रद्द हो जाए। उससे सीएसके 15 अंक के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं उसे अगर जीत नहीं मिल पाए तो कोशिश करनी होगी कि 11 से कम बॉल या 18 से कम रन रहते हारे। इससे सीएसके 14 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन

सनराइजर्स के पास टॉप-2 में आने का मौका  

विज्ञापन

इस मैच के रद्द होने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभी टॉप-2 में आने का मौका है। टॉप-2 टीमों को फाइनल तक जाने के दो मौके मिलते हैं क्योंकि वे क्वालीफायर खेलती हैं। क्वालीफायर-1 में टॉप-2 टीमें भिड़ती हैं। इसमें से जो टीम जीतती है वह सीधा फाइनल खेलती है, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ती है। हैदराबाद के पास अभी 15 अंक हैं। यदि वह 19 मई को होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हरा देती है और राजस्थान रॉयल्स केकेआर के खिलाफ इसी दिन होने वाले अपने मैच को हार जाती है तो सनराइजर्स नंबर-2 टीम बन जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के इस सीजन के लीग मुकाबले किस मोड़ पर खत्म होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ