IND vs AUS: भारतीय टीम साल 2024 के आखिर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां पर 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में इस बार मेन इन ब्लू को भाग लेना है। भारत ने साल 2023 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम किया था। तब यह सीरीज भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर खेली थी, लेकिन इस बार सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने भारत को इशारों ही इशारों में चेतावनी दे दी है।
सीरीज़ से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा बयान
आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हां मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। हम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो टूर्नामेंट में बहुत सारी चीज़ें सामने आती हैं। इसलिए यह सीरीज भी दोनों टीमों के लिए कम नहीं होने वाली है। मुझे लगता है कि हम कोशिश करेंगे और सीरीज जीतेंगे।
WTC 2025 में भी दोनों टीमें हो सकती हैं आमने-सामने
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल का मुकाबला भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को करारी शिकस्त दी थी, लेकिन एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 होने की संभावना है। इस विषय पर भी ग्रीन ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्लयूटीसी फाइनल 2025 होता है तो मुझे लगता है कि हम भारत से अधिक अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और अपनी जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। ऐसे में एक बार फिर उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में आमने सामने होंगे। भारत ने अब तक 2 बार फाइनल में जगह बनाई है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
28 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
40 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines