Brie Bella: WWE में हाल ही में निकी बैला ने धमाकेदार वापसी की। निकी ने Evolution 2025 में हुए विमेंस बैटल रॉयल मैच में भी हिस्सा लिया था। अब निकी की तरह ही उनकी जुड़वां बहन ब्री बैला भी वापसी के लिए लगभग तैयार हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि कोई उनकी वापसी नहीं देखना चाहता है।
ब्री बैला वापसी के लिए लगभग तैयार
ब्री बैला ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट पर WWE रिंग में वापसी को लेकर बात की। इसी बीच ब्री ने बताया कि वो वापसी के लिए रेडी हैं और लगभग 100% फिट हो चुकी हैं। निकी बैला का हाल ही में रिटर्न ब्री के लिए बड़ा प्रेरणा स्त्रोत रहा है।
ब्री बैला की उड़ रही है खिल्ली
ब्री बैला के बयान के बारे में एक सोशल मीडिया पेज ने पोस्ट किया। इसके कमेंट्स में फैंस बैला की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि वो दिग्गज को दोबारा रिंग में देखने के इच्छुक नहीं हैं। नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं हैं:
(नहीं, अपना समय लीजिए। WrestleMania 60 से पहले वापसी करना बहुत जल्दी हो जाएगा।)
(ओह, नहीं। धन्यवाद)
ब्री बैला ने WWE में अपना आखिरी मैच कब लड़ा था?
ब्री बैला ने WWE में अपना आखिरी मुकाबला तीन साल पहले लड़ा था। उन्होंने 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने 19वें नंबर पर एंट्री की और कुल 3 लोगों को एलिमिनेट किया। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम उनकी बहन निकी बैला का था। बाद में रोंडा ने उन्हें बाहर कर दिया था। ब्री ने इसके बाद से कोई मैच नहीं लड़ा है लेकिन अब वो वापस आने के लिए तैयार हैं। अगर WWE के पास उनके लिए कुछ प्लान हैं, तो फैंस को जल्द ही बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- Roman Reigns ने छठी बार पापा बनने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खूंखार WWE रेसलर से तुलना कर उड़ाया मजाक
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
15 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines