हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा के लिए आई गुड न्यूज, दूसरी बार बने पिता

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले गुड न्यूज आई है। दूसरी बार टीम इंडिया के कप्तान घर में किलकारी गूंजी है।

विज्ञापन

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले गुड न्यूज आई है। दूसरी बार टीम इंडिया के कप्तान घर में किलकारी गूंजी है। रोहित शर्मा एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्‍म दिया है। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की एक बेटी भी है। उनकी बेटी का नाम समायरा है। इन दोनों की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी।

खेल सकते हैं बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी

इसके साथ ही रोहित शर्मा अब बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच का हिस्सा बन सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, इस वजह से वो टेस्‍ट सीरीज के 1-2 मुकाबले मिस कर सकते हैं। वहीं, अब रोहित शर्मा इस सीरीज के सारे मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 22 से 26 नवंबर
  • दूसरा टेस्‍ट: 6 से 10 दिसंबर
  • तीसरा टेस्‍ट: 14 से 18 दिसंबर
  • चौथा टेस्‍ट: 26 से 30 दिसंबर
  • 5वां टेस्‍ट: 3 से 7 जनवरी

दोनों देशों की टीम

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, अभिमन्‍यू ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्‍मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें