India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि अब तक भारतीय टीम ने सभी मैच इसी मैदान पर खेले हैं। लेकिन हर मैच में अलग-अलग पिचों का इस्तेमाल किया गया है। अब फाइनल मैच से पहले पिच पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
पिच को लेकर आया बड़ा अपडेट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए दुबई में उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जिस पिच पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। यानी साफ है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच जब इस पिच पर आखिरी मुकाबला खेला गया था, तब पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 45 गेंद शेष रहते ही मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। खास बात ये है कि भारत ने इस मैदान पर एक भी वनडे मैच नहीं गंवाया है। इस मैच में कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके थे।
स्पिनरों को मिल सकती है मदद
भारत और न्यूजीलैंड मैच में स्पिनरों को मदद मिल सकती है। भारतीय टीम 4 स्पिनरों के साथ उतर सकती है। अब तक इस मैदान पर फिरकी गेंदबाजों का ही जलवा देखने को मिला है। इसलिए भारतीय टीम 4 स्पिनरों के साथ उतर रही है। वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 5 विकेट भी झटके थे।
भारतीय टीम की संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड टीम की संभावित इलेवन: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमिसन, विलियम ओ’रूर्के।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
36 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
58 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines