India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और रोमांचक मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को 22 रनों से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। इस मैच में मिली हार को टीम इंडिया कभी नहीं भुला पाएगी, क्योंकि भारतीय टीम मैच जीतने के काफी नजदीक आ गई थी। वहीं मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि पांचवें दिन किस भारतीय खिलाड़ी का विकेट इंग्लैंड के लिए अहम रहा था?
ऋषभ पंत का विकेट रहा काफी अहम
पांचवें दिन टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 135 रन बनाने थे, जबकि टीम के हाथ में 6 विकेट थे। पांचवें दिन की शुरुआत केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत ने की और इस जोड़ी से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें भी थी। इससे पहली पारी में पंत ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 74 रन भी बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में पंत महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। जोफ्रा आर्चर ने ने पंत को क्लीन बोल्ड किया था। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि “आज सुबह ऋषभ पंत का विकेट हमारे लिए बहुत बड़ी बात थी।”
170 रनों पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
लॉर्ड्स टेस्ट को जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य था, जो गिल एंड कंपनी हासिल नहीं कर पाई। दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी टीम पांचवें दिन तीसरे सेशन में 170 रनों पर सिमट गई थी। हालांकि रवींद्र जडेजा ने एक छोर संभाल कर रखा था और वे आखिर तक डटे रहे। दूसरा पारी में जडेजा ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल 39 रन बनाए थे।
पांचवें दिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा का अच्छा साथ निभाया लेकिन ये दोनों खिलाड़ी मैच जिताने में कामयाब नहीं हो पाए। टीम इंडिया का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में ही गिरा था। जिनको शोएब बशीर ने आउट किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताया कहां हुई असली चूक
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
16 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
19 mins agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
28 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
1 hr agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
3 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में कुल 12 गोल्ड
4 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
11 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines