हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सैम करन के भाई बेन करन ने इस देश के लिए किया डेब्यू, इंग्लैंड से नहीं मिला था मौका!

Ben Curran: बेन करन को इंग्लैंड देश से खेलने का मौका नहीं मिला। अब उन्होंने दूसरे देश से डेब्यू कर लिया है।

विज्ञापन

Ben Curran: सैम करन के भाई बेन करन को जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। 17 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ बेन ने अपना डेब्यू किया। बेन करन इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी सैम करन और टॉम करन के भाई हैं। उन्हें इंग्लैंड की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे का रुख किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही है सीरीज

अफगानिस्तान इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को खेला जा रहा है। इस मैच में बेन करन को जिम्बाब्वे के लिए खेलने का मौका मिला। बेन करन को वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम में चुना गया था।

ऐसा रहा है करियर

बेन करन ने अब तक 46 प्रथम श्रेणी मैच में 35.86 की औसत के साथ 2582 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी अपने नाम किए हैं। वहीं 36 लिस्ट A मैच में उन्होंने 33.30 की औसत के साथ 999 रन बनाए हैं। वहीं 30 टी-20 मैच में बेन के बल्ले से 21.29 की औसत के साथ 575 रन निकले हैं।

विज्ञापन

पहले वनडे मैच के लिए जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वंडू।

अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की वनडे टीम

क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन करन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा , शॉन विलियम्स।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट-रोहित को लेकर अनिल कुंबले को देनी पड़ी सफाई, किया साजिश का खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola