BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने सोमवार को महिलाओं के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर लिया है। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। बोर्ड ने इसमें ग्रेड ए में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है। ग्रेड बी में 4 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इनके अलावा 9 खिलाड़ियों को ग्रेड सी में जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: बीच मैच अचानक छाती में उठा जबरदस्त दर्द, आनन-फानन में बांग्लादेश का दिग्गज बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती
ग्रेड बी और सी में कौन-कौन शामिल
ग्रेड बी में जिन खिलाड़ियों को जगह मिली है, उनमें रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा का नाम शामिल हैं। इनके अलावा यस्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को ग्रेड सी में शामिल किया गया है।
इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह
ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी: रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा
ग्रेड सी: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर
किसको मिलेंगे कितने रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेड ए में शामिल हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को 50-50 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को 30-30 लाख रुपए दिए जाएंगे। इनके अलावा ग्रेड सी में शामिल सभी 9 खिलाड़ियों को साल के 10-10 लाख रुपए मिलेंगे।
भारत किससे खेलेगा सीरीज?
भारतीय महिला टीम को अब श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज में भिड़ना है, जो 27 अप्रैल से शुरू होगी। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 की उपविजेता टीम आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भी तैयारी कर रही है, जिसका आयोजन इस साल के आखिर में घरेलू धरती पर किया जाना है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है’, इंग्लिश गेंदबाज पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे हरभजन सिंह
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
10 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines