Sarfaraz Khan IND vs NZ: पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में 11 रन दूसरी इनिंग में 9 रन। वानखेड़े में बिना खाता खोले आउट। पिछली तीन पारियों को देखकर आप भी यहीं कहेंगे कि सरफराज खान हाथ आए मौके को भुनाने में नाकाम हो रहे हैं। मगर सच्चाई तो यह है कि युवा बल्लेबाज के साथ टीम मैनेजमेंट का अलग ही गेम खेल रहा है। बेंगलुरु में 150 रन की पारी खेलने वाले सरफराज अगर इस तरह नाकाम हो रहे हैं, तो इसके पीछे की वजह भारतीय टीम के फैसले भी हैं।
सरफराज के साथ हो रही नाइंसाफी?
अब आप भी सोच रहे होंगे कि सरफराज के बल्ले से रन नहीं निकल रहे, तो इसमें टीम मैनेजमेंट का क्या कसूर है। कसूर है जनाब। बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सरफराज ने दोनों ही पारियों में नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी। दूसरी इनिंग में सरफराज के बल्ले से 150 रन की दमदार पारी भी निकली थी। हालांकि, शानदार पारी खेलने के बावजूद सरफराज की बैटिंग पोजीशन से दूसरे ही टेस्ट मैच में खिलवाड़ शुरू हो गया।
पुणे टेस्ट की पहली पारी में सरफराज छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 11 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी इनिंग में सरफराज को एक पोजीशन और नीचे ढकेल दिया गया और वह सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। इस बार सरफराज 9 रन बनाकर चलते बने।
वानखेड़े में करते रह गए बैटिंग का इंतजार
मुंबई रोहित शर्मा के साथ-साथ सरफराज खान का भी होम ग्राउंड है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरफराज को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया जाना चाहिए था, क्योंकि इस मैदान पर सरफराज के बल्ले से कई यादगार पारियां निकली हैं। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ठीक इसका उल्टा किया। सरफराज अपनी बैटिंग का इंतजार करते रह गए और उनसे ऊपर बैटिंग ऑर्डर में रविंद्र जडेजा को प्रमोट कर दिया गया। छह विकेट का पतन होने के बाद सरफराज मैदान पर उतरे, लेकिन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
बैटिंग ऑर्डर में सरफराज के साथ यह खेल क्यों हो रहा है यह बात वो खुद समझने का प्रयास कर रहे होंगे। मगर इस तरह युवा टैलेंट पर बढ़ता दबाव सरफराज और भारतीय टीम दोनों के लिए सही नहीं है।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
5 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
5 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
6 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
9 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines