AUS vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मेलबर्न में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। वहीं, इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी कुछ खास नही कर सके। इस मैच में उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिसके बारे में खुद बाबर ने भी नहीं सोचा था।
बाबर आजम के साथ हुआ ये हादसा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बाबर आजम ने 44 गेंदों में 37 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए थे। एक ऐसा पर ऐसा लग रहा था कि बाबर एक बड़ी पारी खेल सकते हैं लेकिन तभी बाबर आजम का एडम जंपा की गेंद पर बोल्ड हो गए। 5 साल के बाद बाबर आजम के साथ ऐसा हुआ था, जब किसी स्पिनर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया है। इससे पहले 2019 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान स्पिनर ने बाबर को आउट किया। उन्हें आखिरी बार अफगानिस्तान ने ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने बोल्ड किया था।
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की रोमांचक जीत
इससे पहले पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बनाए। उन्होंने 71 गेंदों में 44 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा नसीम शाह ने भी 40 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8 विकेट खोकर इस स्कोर एको हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो एक बार फिर से उनके कप्तान पैट कमिंस रहे। उन्होंने 31 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी। उनके अलावा स्टीव स्मिथ 46 गेंदों में 44 रन बनाए। वहीं जोश इंग्लिस ने 49 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी ने भी 43 रन देककर 2 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
हसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
11 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
30 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines