AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया टीम को लगा बड़ा झटका, सीरीज से पहले बाहर हुआ ये दिग्गज

AUS vs PAK: वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

image - 2024-11-10T203024.991

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया टीम को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया 6 साल के बाद अपने घर में कोई वनडे सीरीज हारी है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कूपर कोनोली चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

हाथ में हुआ फ्रैक्चर

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला पर्थ में खेला गया था। इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान कूपर कोनोली का बायां हाथ चोटिल हो गया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 17वें ओवर में मोहम्मद हसनैन गेंदबाजी करने आए थे। इस ओवर में कूपर कोनोली ने उनकी शॉट गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया था। इस दौरान गेंद उनके ग्लव्स पर जाकर लगी था। अगली ही गेंद पर उन्हें भयानक दर्द हुआ था तो मैदान पर फीजियो को बुलाया गया था। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर लेकर जाया गया। इसके बाद स्कैन में उनकी इंजरी की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर है।

विज्ञापन

जल्द होगा रिप्लेसमेंट का ऐलान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कोनोली के बाहर होने की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी तक बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड ने कहा है कि जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। उनकी चोट पर पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम भी अपनी नजरें बनाए हुए है क्योंकि बिग बैश के अगले सीजन की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। ऐसे में अगर वो उस समय तक फिट नहीं होते हैं तो टीम को एक बड़ा झटका लगेगा। कूपर कोनोली हाल में ही भारत ए के बीच हुए पहले अनऑफीशियल टेस्ट मैच में भी नजर आए थे। इस मैच में उन्होंने 37 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ