Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया को अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत रही. चार दिन तक चले इस मुकाबले में पूरी तरह बांग्लादेशी टीम का दबदबा देखने को मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फ्लॉप रही.
मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टीम की इस हार पर बड़ा बयान दिया है. कमिंस ने माना कि बांग्लादेश ने उनकी टीम को खेल के लगभग हर विभाग में पछाड़ दिया. उन्होंने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया मैच के पहले ही दिन पिछड़ गया था.
बांग्लादेश से हारने के बाद क्या बोले पैट कमिंस?
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया मैच के पहले ही दिन पिछड़ गया था. उनके मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जबकि गेंदबाज भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. हार की शुरुआत कहां से हुई, इस सवाल पर कमिंस ने कहा, “शायद पहले दिन की बात है. मुझे लगता है कि हमारी तैयारी काफी हद तक सही थी, इसलिए कोई बहाना नहीं है. उन्होंने वाकई बहुत अच्छा खेला. मुझे लगता है कि पहले दिन की पिच शुरुआत में थोड़ी धीमी थी, लेकिन हमें बेहतर बल्लेबाजी करने का कोई तरीका निकालना चाहिए था और फिर गेंद से हम विकेट नहीं ले पाए.”
‘बांग्लादेश ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया’
बांग्लादेश के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कमिंस ने कहा कि मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हर मामले में मात दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में धैर्य और अनुशासन के साथ क्रिकेट खेला. बांग्लादेश ने लगातार दबाव बनाए रखा और ऑस्ट्रेलियाई टीम को मैच में दोबारा वापसी का मौका नहीं दिया. कमिंस ने कहा, “उन्होंने अच्छा खेला. मुझे लगता है कि उन्होंने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया. वे काफी धैर्यवान और अनुशासित थे. एक बार जब हम पीछे हो गए तो वापसी करना बहुत मुश्किल था.”
अगले टेस्ट के लिए टीम में बदलाव के दिए संकेत
ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके. ऐसे में अगले मुकाबले के लिए टीम में बदलाव की संभावना को लेकर भी जब कमिंस से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर टेस्ट के बाद टीम कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों के मैच-अप पर विचार किया जाता है. उन्होंने संकेत दिया कि अगले मुकाबले से पहले टीम संयोजन पर चर्चा जरूर होगी.
कमिंस ने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी इस तरह का कोई मैच होता है, तो आप हमेशा अगले मैच के लिए अपनी टीम की कॉम्बिनेशन और मैच-अप पर नजर डालते हैं, इसलिए हम इस बारे में सोचेंगे.” हालांकि, कमिंस को भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलिया इस हार से वापसी करने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि टीम पहले भी मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करती रही है और बल्लेबाजों समेत सभी खिलाड़ी इस मैच का विश्लेषण करके अपनी गलतियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया भी नहीं कर सकी थी ऐसा
हेजलवुड के 300 विकेट और ग्रीन के शतक की तारीफ
वहीं, कप्तान कमिंस ने जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन के प्रदर्शन की तारीफ की. हेजलवुड ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे किए. कमिंस ने उनकी उपलब्धि को खास बताया और कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चोटों से परेशान रहने के बावजूद हेजलवुड ने कड़ी मेहनत जारी रखी है. कमिंस ने कहा कि पिच पर बहुत ज्यादा सीम मूवमेंट नहीं था, इसके बावजूद हेजलवुड ने 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और अपनी क्लास दिखाई.
वहीं, ग्रीन ने दूसरी पारी में 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक रहा. कमिंस ने ग्रीन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी की गति ने उनकी क्षमता को दिखाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका.
ये भी पढ़ें- ‘बाहर बैठना आसान नहीं…’, शतक जड़ने के बाद भावुक हुए देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया में कमबैक पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines