'बाहर बैठना आसान नहीं...', शतक जड़ने के बाद भावुक हुए देवदत्त पडिक्कल, टीम इंडिया में कमबैक पर दिया बड़ा बयान

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाया. अब उन्होंने BCCI को दिए इंटरव्यू में शतक समेत टीम इंडिया वापसी को लेकर बात की.

devdutt padikkal (4)
1 / 6

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. दिन का खेल समाप्त होने पर वह 131 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. दूसरे दिन भी उम्मीद है कि वह अपनी इस पारी को और बड़ा करेंगे. पडिक्कल का खेलना पक्का नहीं था लेकिन साई सुदर्शन की चोट और अभ्यास मैच में शतक ने नंबर 3 पर उनकी जगह पक्की कर दी. उन्होंने मौके का बढ़िया तरीके से फायदा उठाया. अब पडिक्कल ने अपने शतक पर बड़ा बयान दिया. (Image: ANI)

विज्ञापन

शतक पर क्या बोले पडिक्कल?

शतक पर क्या बोले पडिक्कल?2 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने BCCI को दिए इंटरव्यू में अपने शतक के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'मैं अंत में थोड़ा घबराया हुआ था लेकिन मैं खुश हूं कि वो समय निकल गया. मैंने यहां पहले कुछ रन बनाए थे और वॉर्मअप मैच भी अच्छा रहा. मेरे लिए यह जगह खास है और मैं खुश हूं कि मैं इस तरह खेल रहा हूं.' (Image: ANI)

विज्ञापन

'बाहर बैठना आसान नहीं होता'

'बाहर बैठना आसान नहीं होता'3 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि लंबे समय बाद टीम में वापस आना उनके लिए खास पल था. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए धैर्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था. मैंने अपना आखिरी टेस्ट 2024 में खेला था और काफी समय हो गया था. मैंने बहुत समय तक इंतजार किया और बाहर बैठकर देखा. यह कभी आसान नहीं होता.' (Image: ANI)

पडिक्कल ने सुधारा अपना गेम

पडिक्कल ने सुधारा अपना गेम4 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि जब वह टीम इंडिया से दूर थे, तो उन्होंने अपनी स्किल्स पर काम किया. उन्होंने कहा, 'उस वक्त मुझे अपने गेम पर काम करने के लिए काफी समय मिला और मैंने अपनी परफेक्ट चीजों को और बेहतर किया.' (Image: ANI)

विज्ञापन

गॉल की परिस्थितियों पर दिया बड़ा बयान

गॉल की परिस्थितियों पर दिया बड़ा बयान5 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि गॉल की गर्मी में खेलना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, 'इस पारी में मेरे लिए थकावट के बावजूद लगातार फोकस करके खेलना बड़ी बात थी, खासकर तीसरे सेशन में. मुझे लगता है कि मौसम बहुत गर्म था और हमारे शरीर से काफी पसीना बह रहा था. इसी वजह से ध्यान केंद्रित करना और आगे बढ़ना जरूरी था.' (Image: ANI)

'पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं'

'पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं'6 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने बताया कि गॉल के मैदान पर बल्लेबाजी मुश्किल है. उन्होंने कहा, 'इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन हमने आखिरी समय में शॉट नहीं खेले. हमने अपना ध्यान मैच में लगाए रखा. जब आप थक जाते हैं, तो अनुशासन खत्म होना आसान है. एक टीम के तौर पर हमने आज अच्छा किया.' (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन