हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंग्लैंड में मचाया धमाल, अब Asia Cup 2025 से इन 2 स्टार खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले 2 खिलाड़ियों का अब एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में चुना जाना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
Team India

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 इस बार यूएई में खेला जाने वाला है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टीम इंडिया को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं कि किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा और किस खिलाड़ी का पत्ता कटेगा? हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जो 2-2 पर खत्म हुई थी। वैसे तो इस सीरीज में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन ऐसे 2 खिलाड़ियों के नाम सामने निकलकर आ रहे हैं जो इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी एशिया कप 2025 में नहीं खेल पाएंगे।

कौन हैं वे 2 खिलाड़ी?

केएल राहुल

केएल राहुल के लिए इंग्लैंड दौरा काफी कमाल का रहा था। उन्होंने इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर ओपनिंग जिम्मेदारी संभाली थी। इस सीरीज में राहुल ने 532 रन बनाए थे। जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे थे। बावजूद इसके उनका एशिया कप के लिए टी20 टीम में जगह बना पाना मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन

साल 2022 से केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है। राहुल की टी20 टीम में ओपनिंग में जगह फिट बैठती हुई दिखाई नहीं दे रही है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को इसके लिए परफेक्ट माना जा रहा है।

ऋषभ पंत

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया था इस सीरीज में उन्होंने 4 मैच खेले थे, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 479 रन बनाए थे इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे। हालांकि चौथे मैच में पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनको पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो ना पड़ा था।

ऐसे में चोट के चलते पंत का एशिया कप 2025 में खेल पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है, उनकी जगह संजू सैमसन या जितेश शर्मा को विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: 15 तैयार…4 चैंपियन बाहर! नई टीम इंडिया के सिलेक्शन पर फंसा पेंच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola