हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रद्द हो सकता है एशिया कप 2025, सामने आई बड़ी वजह

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। टूर्नामेंट रद्द हो सकता है, जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

विज्ञापन

Asia Cup 2025: फिलहाल भारत में आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। दुनिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग का आधा सफर खत्म हो गया है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरान करने वाली है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद एशिया कप 2025 का आगाज होने वाला है। हालांकि इस टूर्नामेंट पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टूर्नामेंट रद्द हो सकता है, जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

एशिया कप 2025 हो सकता है रद्द

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के अलावा अन्य एशियाई देश भाग लेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप 2025 रद्द हो सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा भी रद्द हो सकता है। बांग्लादेश दौरे पर टी-20 सीरीज के अलावा वनडे सीरीज खेली जानी थी। लेकिन अब ये भी दौरा रद्द हो सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बांग्लादेश दौरा और एशिया कप 2025 पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के कंधों पर थी। लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका ने की थी। भारतीय टीम ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। भारत पाकिस्तान का भी मैच श्रीलंका में हुआ था। भारत ने इस मैच को अपने नाम किया था। और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं गई थी। टीम इंडिया ने दुबई में अपने सभी मैच खेले थे और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। भारतीय क्रिकेट टीम साल 2008 के बाद पाकिस्तान नहीं गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola