हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया में 4 साल बाद लौटेगा धाकड़ ऑलराउंडर! IPL 2025 में मचाया था धमाल

एशिया कप 2025 के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं रिपोर्ट सामने आ रही है कि एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में क्रुणाल पांड्या को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Team India

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है। टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है, जिसके बाद अब भारतीय खिलाड़ी एशिया कप खेलते नजर आने वाले हैं। इस टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से होगा। एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अब फैंस की नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी हैं।

वहीं रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में 4 साल बाद एक धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री हो सकती है। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के साथ होगा।

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या की होगी टीम इंडिया में एंट्री!

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने काफी घरेलू और आईपीएल मैच खेले हैं। आईपीएल 2025 में क्रुणाल पांड्या आरसीबी का हिस्सा थे और उनका प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था। क्रुणाल ने इस बार आरसीबी को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जिसके बाद अब उनकी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। क्रुणाल पांड्या ने टीम इंडिया के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

आईपीएल 2025 में ऐसा रहा था प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में क्रुणाल पांड्या आरसीबी ने 5.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। इस सीजन उन्होंने आरसीबी के लिए गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2025 में गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पांड्या ने 17 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 109 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 73 रनों का रहा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola