Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच में टॉस का होगा अहम रोल, विनिंग आंकड़े दे रहे गवाही

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के लिए टॉस का रोल काफी अहम रहने वाला है। टॉस जीतने वाली टीम का यहां दबदबा रहा है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 14, 2025 09:31
IND vs PAK Asia Cup 2025
IND vs PAK Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 IND vs PAK: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सुपर-4 की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी। अभी तक दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीता है। हालांकि आज एक टीम का जीत का सिलसिला थमने वाला है। वहीं भारत और पाकिस्तान के मैच में टॉस का अहम रोल होने वाला है।

टॉस जीतो, मैच जीतो

टीम इंडिया ने अपना पहला एशिया कप 2025 का मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर ही खेला था। जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने यूएई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। वहीं पाकिस्तान आज इस मैदान पर अपना पहला एशिया कप 2025 का मैच खेलने वाली है, क्योंकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच अबू धाबी में खेला था। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर टॉस जीतने वाली टीम का दबदबा रहा है। टॉस जीतने वाली टीम ने यहां 57.89 फीसदी मैच जीते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: किस टीम का फिरकी का फंदा है ज्यादा मजबूत? जानें दोनों टीमों के स्पिनर्स का हेड टू हेड

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के आंकड़े

इस मैदान पर अभी तक 95 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 तो टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 48 मैचों में जीत हासिल की है। टॉस जीतने वाली टीम ने यहां 57.89 फीसदी मैचों पर कब्जा किया है तो वहीं हॉस हारने वाली टीम को 42 फीसदी मैचों जीत मिल पाई है। इस मैदान पर हाईएस्ट रनचेज 184 का रहा है।

---विज्ञापन---

आखिरी बार इस मैदान पर टीम इंडिया ने मारी थी बाजी

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान हुई थी। हालांकि वो एक वनडे मैच था, लेकिन उस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। कोहली इस मैच में 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे। हालांकि विराट कोहली अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वे टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और एशिया कप 2025 इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: 1 विकेट लेते ही कमाल कर देंगे बुमराह, अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका, दुबई में होगा धमाका?

First published on: Sep 14, 2025 09:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.