IND vs PAK: किस टीम का फिरकी का फंदा है ज्यादा मजबूत? जानें दोनों टीमों के स्पिनर्स का हेड टू हेड

Asia Cup 2025 IND vs PAK: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलने वाला है, दोनों टीमों के पास शानदार स्पिन गेंदबाज हैं।

IND vs PAK Asia Cup 2025

IND vs PAK Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। दुबई की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है, ऐसे में दोनों टीमों का फोकस प्लेइंग इलेवन में ज्यादा से ज्यादा स्पिनर्स को रखना होगा। टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल जैसे घातक स्पिन गेंदबाजों की तिगड़ी है तो वहीं पाकिस्तान के पास अबरार अहमद, सूफियान मुकीम और मोहम्मद नवाज जैसे स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में आज देखने वाली बात होगी कि किस टीम के स्पिनर्स का हल्लाबोल रहता है?

विज्ञापन

कैसे है दोनों टीमों के स्पिनर्स के आंकड़े?

कुलदीप यादव बनाम सूफियान मुकीम

विज्ञापन

पाकिस्तान के सूफियान मुकीम ने अभी तक 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 5 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। सूफियान की इकॉनमी 6.1 की है। वहीं कुलदीप यादव ने अभी तक 41 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 73 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान कुलदीप का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। पिछले मैच में यूएई के खिलाफ कुलदीप ने 4 विकेट हासिल किए थे, ऐसे में कुलदीप यादव का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

अबरार अहमद बनाम वरुण चक्रवर्ती

अबरार अहमद ने पाकिस्तान के लिए 17 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए अबरार ने 24 विकेट अपने नाम किए हैं। 9 रन देकर 4 विकेट लेना अबरार का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक 19 मैच खेलकर 34 विकेट चटकाए हैं। 17 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर रहा है।

विज्ञापन

मोहम्मद नवाज बनाम अक्षर पटेल

पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज ने अभी तक 72 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद नवाज ने 71 विकेट चटकाए हैं। जिसमें 19 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। वहीं अक्षर पटेल ने 72 टी20 मैच खेलकर 72 विकेट चटकाए हैं। 9 रन देकर 3 विकेट लेना उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। यहां दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ