रांची ट्रैफिक पुलिस ने ठोका एमएस धोनी पर जुर्माना, IPL 2026 से पहले कैप्टन कूल की बढ़ी मुश्किल

MS Dhoni fined by Ranchi Traffic Police: एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारियों में लगे हुए हैं. एमएस धोनी पर रांची ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना ठोका है. इससे पहले धोनी पर रांची में एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में नोटिस जारी किया गया था.

Cricket News - 2026-03-04T155623.363

MS Dhoni fined by Ranchi Traffic Police: आईपीएल 2026 के लिए एमएस धोनी तैयारी कर रहे हैं. वह चेन्नई में सीएसके के कैंप में भी शामिल हैं. सीजन की शुरुआत से पहले एमएस धोनी को बड़ा झटका लगा है. रांची ट्रैफिक पुलिस ने धोनी को तेज गाड़ी चलाने के मामले में जुर्माना लगाया है. धोनी पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया है.

विज्ञापन

एमएस धोनी पर लगा जुर्माना

एमएस धोनी पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया है. उनके ऊपर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया. कुछ दिन पहले झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में एक आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में धोनी पर नोटिस जारी किया था. अब एक बार फिर से धोनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. धोनी रांची में खुद से बाइक और कार ड्राइव करते हुए नजर आते हैं. धोनी गाड़ियों के शौकीन हैं. उनके पास कई बाइक्स मौजूद हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 की तैयारी जोरों शोरों पर

आईपीएल 2026 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. सभी टीमें अपनी तैयारी में जुट गई हैं. एमएस धोनी भी सीएसके के कैंप में शामिल हो गए हैं. धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं. वह नेट में खूब बल्लेबाजी कर रहे हैं और जमकर पसीने बहा रहे हैं. एमएस धोनी को सीएसके ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

विज्ञापन

उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार सीएसके को ट्रॉफी भी जिताई है. सीएसके इस बार अपना छठा खिताब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी. इस बार सीएसके में संजू सैमसन और सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. संजू को राजस्थान रॉयल्स से रवींद्र जडेजा की जगह पर ट्रेड किया गया था. आईपीएल 2026 का इंतजार एमएस धोनी के फैंस भी कर रहे हैं. धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ