Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान अपना-अपना 1-1 मैच खेल चुकी है। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मैच में जीत मिली है। पाकिस्तान ने ओमान को करारी शिकस्त देकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। भले ही पाकिस्तान ने ओमान को आसानी से हरा दिया हो लेकिन 2 खिलाड़ियों ने अब भारत के साथ होने वाले मैच से पहले टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है। ओमान के खिलाफ 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बुरा हाल देखने को मिला, जबकि इनको टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी माना जाता है।
बुरी तरह फ्लॉप रहे ये 2 खिलाड़ी
इस मैच में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हैरिस ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे थे। हालांकि इस मैच में टीम के कप्तान सलमान आगा और सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। सैम अयूब को पहली ही गेंद पर ओमान के शाह फैसल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, जिसके चलते सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि गेंदबाजी में सैम अयूब ने 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: पाकिस्तान की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, जानें अब किस नंबर पर है टीम इंडिया?
वहीं कप्तान सलमान आगा भी ओमान के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे, उनको आमिर कलीम ने पवेलियन का रास्ता दिखाया था। अब पाकिस्तान को अपना अगला मैच टीम इंडिया के साथ खेलना है, लेकिन उससे पहले इन 2 मैच विनर खिलाड़ियों के फ्लॉप शो ने पाकिस्तान की चिंता को बढ़ा दिया है। वैसे भी पाकिस्तान की टीम भारत के सामने जीत के लिए तरस जाती है।
14 सितंबर को होगा भारत-पाक मैच
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था, जिसके चलते पॉइंट्स टेबल में भी भारतीय टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। जबकि पाकिस्तान की टीम जीत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंची है।
ये भी पढ़ें:-PAK vs OMA: कप्तान सलमान आगा ने बताया क्या है भारत को हराने का प्लान? शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह भी बताई
संबंधित खबरें
भारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
3 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
23 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
24 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines