---विज्ञापन---

PAK vs OMA: कप्तान सलमान आगा ने बताया क्या है भारत को हराने का प्लान? शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह भी बताई 

PAK vs OMA: ओमान की टीम 67 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 93 रनों से हार गई। इस धमाकेदार जीत के बाद अब पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। जिसके बारे में खुद कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर बोला है।  

---विज्ञापन---

PAK vs OMA: एसीसी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम ने भी अपना खाता खोल लिया है। ओमान के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 67 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 93 रनों से हार गई। इस धमाकेदार जीत के बाद अब पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। जिसके बारे में खुद कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर बोला है।  

सलमान आगा ने बताया टीम का मास्टर प्लान 

ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। जिसके कारण जीत के बाद भी कप्तान इस बात को लेकर परेशान थे। गेंदबाजों के प्रदर्शन से कप्तान सलमान अली आगा खुश नजर आए। उन्होंने टीम के मास्टर प्लान को लेकर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘बल्ले से हमें अभी और मेहनत करनी होगी। गेंदबाजी शानदार थी, मैं गेंदबाजी से खुश हूँ। हमारे पास 3 स्पिनर हैं और वे सभी अलग-अलग तरह की गेंदबाजी करते हैं, यहाँ तक कि अयूब का भी विकल्प है। हमारे पास 4-5 अच्छे विकल्प हैं और दुबई और अबू धाबी में खेलते समय आपको इनकी जरूरत होती है। हमें जो शुरुआत मिली, उससे हमें 180 रन बनाने चाहिए थे, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है।’

---विज्ञापन---

टूर्नामेंट जीतने के सवाल पर बोले कप्तान

पाकिस्तान की टीम हाल में ट्राई सीरीज जीतकर आ रही है। अब उनके पास एशिया कप 2025 जीतने का भी मौका है। हालांकि उन्हें ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय चुनौती को भी पार करना होगा। बिना टीम इंडिया को हराने का प्लान बनाए पाकिस्तान की टीम ट्रॉफी नहीं उठा सकती है। जिसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हम वाकई अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, हमने त्रिकोणीय सीरीज जीती और यहाँ भी आसानी से जीत हासिल की। ​​अगर हम अपनी योजनाओं पर लंबे समय तक अमल करते रहे, तो हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं।’

ये भी पढ़ें: ENG vs RSA: 6 दिनों में इंग्लैंड ने दर्ज की दूसरी रिकॉर्डतोड़ जीत, फिर कट गई साउथ अफ्रीका टीम की नाक

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2025 03:14 AM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola