Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है। हालांकि इस मैच को लेकर भारत के लोगों में काफई आक्रोश देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर मैच का बॉयकॉट भी किया जा रहा है। जिसका कारण है पहलगाम आतंकी हमला, जिसमें मासूम पर्यटकों की जान चली गई थी। टीम इंडिया के कई पूर्व क्रिकेटर्स भी मैच होने के खिलाफ है। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने भी भारत-पाकिस्तान मैच से मुंह फेर लिया है।
क्या बीसीसीआई पदाधिकारियों ने फेरा मुंह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए अभी तक बीसीसीआई का कोई भी पदाधिकारी दुबई नहीं पहुंचा है, जबकि मैच कल यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला था कि भारत-पाक मैच में बीसीसीआई का कोई पदाधिकारी न हो। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला गया था और उस वक्त बीसीसीआई के कई पदाधिकारी मैच को देखने के लिए दुबई पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, ओमान के खिलाफ इतना बुरा हाल तो भारत के सामने क्या होगा?
भारत में हो रहा मैच का विरोध
एशिया कप में होने वाले भारत-पाक मैच का विरोध काफी जोरों से चल रहा है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी इस मैच को न देखने का फैसला किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का आना भी मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि वे महिला वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटे हैं, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है।
मैच रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका
भारत और पाकिस्तान मैच को रोकने के लिए लॉ के 4 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल करवाई थी। हालांकि इस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया था। दूसरी तरफ कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस मैच के टिकट भी अभी पूरी तरह से नहीं बिक पाए हैं, ऐसे में इसबार भारत-पाक मैच के दौरान स्टेडियम खाली-खाली दिख सकता है।
ये भी पढ़ें:-PAK vs OMA: कप्तान सलमान आगा ने बताया क्या है भारत को हराने का प्लान? शानदार प्रदर्शन के पीछे की वजह भी बताई
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
21 mins agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
22 mins agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
22 mins agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 hr agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
1 hr agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
1 hr agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
1 hr agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
2 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines