IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने अपने पहले ही आईपीएल 2025 के मैच में तहलका मचाया। किसी ने सोचा नहीं था कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को 3 गेंद पहले ही जीत लेगी, लेकिन आशुतोष के रहते ये संभव हो सका। इस मैच में आशुतोष ने अपने गुरु से एक वादा किया था, जिसको उन्होंने पूरा भी करके दिखाया। जीत के बाद उन्होंने गुरू की तरफ इशारा भी किया था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आखिर कौन हैं वो गुरू जिससे आशुतोष ने किया था जीत का वादा?
गुरु से किए वादे को निभाया
दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल इतिहास में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया था, लेकिन सीजन-18 के पहले मैच में टीम ने वो भी करके दिखा दिया। जिसमें आशुतोष शर्मा की बड़ी भूमिका रही। एक समय दिल्ली की टीम महज 65 रन पर ही अपने 5 विकेट खो चुकी थी तब आशुतोष ने डगआउट में बैठे दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर केविन पीटरसन से वादा करते हुए कहा था कि अगर वे आउट नहीं हुए तो दिल्ली को जीत दिलाकर ही वापस आएंगे। जिसको आशुतोष ने करके भी दिखाया। जीत के बाद आशुतोष ने खास अंदाज में जश्न भी मनाया था। आशुतोष की इस शानदार पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं आशुतोष की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर केविन पीटरसन भी खुशी से झूम उठे थे।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: आशुतोष शर्मा ने किसको और क्यों डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड? कह दी बड़ी बात
31 गेंदों पर खेली नाबाद 66 रन की पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा जीत के लिए मिले 210 के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। जिसमें आशुतोष ने महज 31 गेंदों पर 66 रन की शानदार नाबाद पारी खेली थी।
अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते आशुतोष को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। अपने प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड को आशुतोष ने अपने गुरु पूर्व दिग्गज शिखर धवन को डेडिकेट किया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऋषभ पंत की एक गलती बनी LSG पर भारी, हार के बाद पड़ गई मालिक संजीव गोयनका से डांट?
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines