Arjun Tendulkar IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर अपनी घातक गेंदबाजी से महफिल लूट ले गए। गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी के अपने करियर में वो कारनामा कर डाला, जो वह अब तक नहीं कर सके थे। अर्जुन ने अपने शानदार स्पेल से अरुणाचल प्रदेश के बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां उड़ा डाली। अर्जुन ने अपने 9 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। मेगा ऑक्शन से ठीक पहले अर्जुन का यह प्रदर्शन उन्हें मोटी रकम दिलाने में मदद कर सकता है।
गेंद से चमके अर्जुन तेंदुलकर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश के बैटिंग ऑर्डर को अर्जुन तेंदुलकर ने तहस-नहस कर डाला। अर्जुन शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उनके आगे विपक्षी टीम के बल्लेबाज पानी मांगते हुए नजर आए। अर्जुन ने अपने 9 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए अरुणाचल प्रदेश के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अर्जुन ने अरुणाचल प्रदेश की आधी टीम को सिर्फ 36 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। अपने स्पेल के दौरान अर्जुन ने तीन ओवर मेडन भी डाले। रणजी ट्रॉफी में यह पहला मौका है, जब अर्जुन ने एक ही पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 17वें फर्स्ट क्लास मैच में हासिल की है।
सही समय पर आया धांसू प्रदर्शन
अर्जुन तेंदुलकर अपने घातक स्पेल से यकीनन आईपीएल टीमों का ध्यान खींचने में सफल रहेंगे। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होना है। इससे पहले अर्जुन का यह धांसू प्रदर्शन उन्हें ऑक्शन में मोटी रकम दिला सकता है। अर्जुन को मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है। पांच बार की चैंपियन टीम के साथ अर्जुन ने कुल 5 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने बल्ले से 13 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, अर्जुन का इकॉनमी 9 से ऊपर का रहा।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
23 mins agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
38 mins agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
1 hr agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
2 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
3 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
3 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
4 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
6 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines