5 Indian Cricketers first Car: भारतीय क्रिकेट टीम में ज्यादातर खिलाड़ी मिडिल क्लास और गरीब परिवार से आते हैं। बात विराट कोहली की करें तो वह भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। वहीं रोहित शर्मा का भी जन्म एक आम परिवार में हुआ था। हालांकि भारतीय टीम में शामिल होने के बाद इन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। बाद में इन खिलाड़ियों ने अपनी पंसदीदा कार भी खरीद कर अपना सपना पूरा किया। ऐसे में आइए जानते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित 5 खिलाड़ियों की पहली कार के बारे में।
विराट कोहली
रन मशीन के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर विराट तो क्रिकेट के मैदान पर सुर्खियां बिखेरते ही हैं। इसके अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। विराट का संघर्ष किसी से छुपा नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपनी पहली गाड़ी का जिक्र किया था। उन्होंने अपनी कमाई से सबसे पहले टाटा सफारी कार खरीदी थी।
केएल राहुल
स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी अमीर घर से ताल्लुक नहीं रखते थे। लेकिन भारतीय टीम से खेलने के बाद राहुल की जिंदगी बदल गई। आज राहुल के पास कई दमदार गाड़ियां हैं। हालांकि राहुल ने अपनी कमाई से मर्सिडीज C 43 एएमजी को खरीदा था, जो उनकी पहली कार थी।
शुभमन गिल
भारतीय क्रिकेट टीम में शुभमन गिल, प्रिंस के नाम से मशहूर हैं। वो इन दिनों तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। गिल को भी कारों का शौक है। मौजूदा समय में उनके पास कई लग्जरी कार है। हालांकि शुभमन ने अपनी कमाई से सबसे पहले महिंद्रा थार को खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपये है।
युवराज सिंह
अंडर 19 विश्व कप ट्रॉफी का खिताब भारत को दिलाने के बाद जब युवराज सिंह भारत लौटे थे, तब उनके पिता योगराज सिंह ने उन्हें स्पोर्ट्स मॉडल होंडा सिटी कार गिफ्ट की थी। ये सिक्सर किंग की पहली कार थी।
रोहित शर्मा
अब बात रोहित शर्मा की करते हैं, जिन्हें घूमने फिरने के अलावा गाड़ियों का भी शौक है। यूं तो रोहित के पास कई लग्जरी कार मौजूद है। लेकिन हिटमैन ने अपनी कमाई से पहली कार, स्कोडा लॉरा खरीदी थी। रोहित ने ये कार करीब 12 लाख रुपये में खरीदी थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, सिराज का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
18 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines