हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अंशुल कंबोज ने रचा इतिहास, 39 साल बाद किया बड़ा कारनामा

Anshul Kamboj : हरियाणा और केरला के बीच रणजी ट्रॉफी में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हरियाणा की ओर से अंशुल कंबोज ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

Anshul Kamboj: भारत में इन दिनों रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। 13 नवंबर से हरियाणा और केरला के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हरियाणा के लिए 23 साल के अंशुल कंबोज ने इतिहास रच दिया। वह 39 साल बाद रणजी ट्रॉफी की एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा करने वाले गेंदबाज बने। अंशुल से पहले प्रदीन सुंदरम ने 1985-86 में एक पारी में 10 विकेट लेने का बड़ा कीर्तिमान रचा था। अंशुल ने इस मैच में केरला के बल्लेबाजी विभाग को तहस नहस कर दिया। कंबोज से पहले 2 ही खिलाड़ी रणजी की एक पारी में 10 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं।

लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

अंशुल कंबोज लगातार घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। केरला के खिलाफ उन्होंने एक भी बल्लेबाजों को शतक नहीं बनाने दिया। लाहली के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम को उन्होंने अपने लिए यादागार बना दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी से हरियाणा ने केरला को 191 रनों पर ही सिमटा दिया। कंबोज से पहले बंगाल के प्रेमगंसू चटर्जी ने असम के खिलाफ 1956-57 में एक पारी में 10 विकेट अपने नाम किया था। इसके बाद प्रदीप सुंदरम विदर्भ के खिलाफ 1985- 86 में एक पारी में 10 विकेट लेकर दूसरे गेंदबाज बने थे। अब अंशुल ने 39 साल बाद ऐसा कारनामा किया है।

कंबोज ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया A के लिए कमाल किया था। उन्होंने 3 मैच में 4 विकेट झटके थे। इस मैच से पहले खेले गए 18 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 358 रन बनाने के साथ-साथ 47 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है। जबकि 15 लिस्ट A मैच खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 23 विकेट झटके हैं, 15 टी-20 मैच में उन्होंने 17 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है।

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए केरला ने 116.1 ओवर में 291 रन बनाए थे। केरला की ओर से अक्षय चंद्रन ने 178 गेंदों में 59 रन बनाए हैं। इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 53 रनों का योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक लक्ष्य दलाल की 7 और युवराज सिंह की 16 रनों की पारी के बदौलत हरियाणा ने 7 ओवर में 23/0 रन बना लिए हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola