---विज्ञापन---

खेल angle-right

मिलिए पुडुचेरी की लेडी सिंघम से, IPS ने पावर लिफ्टिंग में इंडिया को दिलाया गोल्ड

IPS Officer Anita Roy: कॉमनवेल्थ गेम्स में एक महिला IPS अधिकारी ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड जीता है। पावर लिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाली वह पहली आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। अनीता की फिलहाल पुडुचेरी में तैनाती है।

---खबर नीचे जारी है---

IPS Officer Anita Roy: 46 साल की उम्र में अनीता रॉय ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। इस दौरान उन्होंने 70 किलो वजन उठाकर ये जीत हासिल की है। अनीता रॉय अभी पुडुचेरी में एसएसपी के तौर पर काम कर रही हैं। अपनी इस उपलब्धि पर उनका मानना है कि काम के बीच में फिटनेस के लिए हमेशा वक्त होता। ये जो सम्मान उनको मिला है वह उनकी फिटनेस की वजह से मिला है।

अनीता रॉय ने जीता गोल्ड

दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रोग्राम में पुडुचेरी की आईपीएस अधिकारी अनीता रॉय ने 70 किलो वजन उठाकर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। इस प्रतियोगिता में वह जीतेंगी इसका भरोसा अनीता को पहले से ही था। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए वह पुडुचेरी में कानून और व्यवस्था पर लंबी बैठकों के दौरान अपनी डायरी में एक बात लिखा करती थीं कि ‘मैं जीतूंगी।’ इसके बाद 4 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में आयोजित कॉमनवेल्थ अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उन्होंने ये कर दिखाया।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच सिर से उठ गया पिता का साया, टूर्नामेंट छोड़कर घर लौटेगी दिग्गज खिलाड़ी

कौन हैं अनीता रॉय?

अनीता रॉय पुडुचेरी में एसएसपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने ये जीत पहली बार हासिल नहीं की है। इसके पहले भी अनीते ने मास्टर्स (क्लासिक) 63 किग्रा वर्ग 28वीं राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उस वक्त भी उनकी काफी चर्चा हुई, वह पावर लिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई थीं। इसके लिए अनीता को मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और गृह मंत्री ए. नमासीवायम ने विधानसभा परिसर में सम्मानित किया था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रोहित, ये 4 खिलाड़ी हैं कप्तानी के दावेदार

First published on: Oct 11, 2024 07:13 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola