हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इस बैटिंग पोजीशन पर उतरे संजू सैमसन तो मचा देंगे कोहराम! लेकिन यह कमजोरी कर रही काम खराब

संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, शतक के बावजूद अनिल कुंबले ने भारतीय विकेटकीपर की सबसे बड़ी कमजोरी को उजागर किया है।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson Anil Kumble: संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल में जब आखिरी बार मैदान पर उतरे थे, तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार शतक ठोका था। संजू के बल्ले से 47 गेंदों पर 111 रन की विस्फोटक पारी निकली थी। सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टी-20 सीरीज में भी इसी फॉर्म को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने संजू की एक कमजोरी से नाखुश हैं। कुंबले का कहना है कि विकेटकीपर बैटर की इस कमजोरी से इंडियन सिलेक्टर्स भी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। कुंबले ने टी-20 में सैमसन के लिए सही बैटिंग पोजीशन भी बताई है।

संजू को लेकर क्या बोले कुंबले

जियो सिनेमा के साथ बातचीत करते हुए अनिल कुंबले ने कहा, “संजू सैमसन को लंबे समय तक टीम में रखने की काफी बातें होती हैं और यह सेंचुरी उनको काफी कॉन्फिडेंस देगी। हम सभी को संजू की काबिलियत पता है। वह एक क्लास क्रिकेटर हैं। हालांकि, संजू की बैटिंग में निरंतरता की कमी नजर आती है और मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह चीज भारतीय सिलेक्टर्स भी अच्छे से जानते हैं। मुझे लगता है कि संजू को अगर टॉप ऑर्डर में नंबर एक, दो या तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाएगा, तो वह मेरे हिसाब से काफी कारगर साबित होंगे। बैकफुट पर उनका खेल कमाल का है। फास्ट बॉलर्स के खिलाफ सैमसन के पास काफी समय रहता है और वह स्पिनर्स के खिलाफ जमकर तबाही मचा सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन चार मैचों को किस तरह से हैंडल करते हैं।”

बांग्लादेश के खिलाफ मचाया था धमाल

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में संजू सैमसन ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। संजू अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 47 गेंदों पर 11 रन की यादगार पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान 236 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सैमसन ने 11 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के जमाए थे। संजू की तूफानी बैटिंग के दम पर भारतीय टीम 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 297 रन लगाने में सफल रही थी, जो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें